Site icon www.khabredinraat.com

रामपुरा डाबड़ी,चौमूं व हरमाडा में बनेंगे नए थाने, जयपुर कमिश्नरेट में कुल 78 थाने होंगे

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट में अब रामपुरा डाबड़ी में नया थाने बनने जा रहा है इसी के साथ चौमूं व हरमाड़ा इलाके के थाने के पुराने निर्माण को जमीदोंज कर नया थाना बनाया जाएगा। तीनों थाने बनने के बाद जयपुर पुलिस कमिनश्रेट में 78 थाने हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि सरकार ने एक दिन पहले ही बजट घोषणा में नए थाने के निर्माण की बात कहीं है।

पुलिस कमिश्नर सचिन ने बताया कि रामपुरा डाबड़ी पुलिस थाना चौमूं व हरमाड़ा के क्षेत्र के पुराने थाने को तोड़कर नया निर्माण किया जाएगा। बताया जा रहा है कि चौमूं थाने का इलाका काफी बड़ा है। जिसमें साल के करीब 15 सौ रजिस्ट्रेशन होते है।

गौरतलब है कि हरमाड़ा थाने के क्षेत्र से पहले पुरानी बिल्ड़िंग को तोड़कर दौलतपुरा पुलिस थाना बनाया था। इसके साथ ही बजट घोषणा में जयपुर में चाकसू में कादेड़ा, झोटवाड़ा में बोबास व त्रिवेणी नगर चौकी बनाने की घोषणा की है। जयपुर कमिश्नरेट में दो साइबर थाने खोलने की भी घोषणा की है।

तीनों पुलिस थाने बनने के बाद जयपुर कमिश्नरेट में 78 पुलिस थाने हो जाएंगे। वर्तमान में कमिश्नरेट में चार जिले हैं, जिनमें 68 पुलिस थाने संचालित हैं। इनके अलावा चारों जिलों में 4 महिला थाना, 1 साइबर क्राइम थाना, 1 मेट्रो व 1 पर्यटन थाना सहित कुल 75 थाने संचालित है।

Exit mobile version