Site icon www.khabredinraat.com

गोविंद देवजी मंदिर में कल करेंगे गलतियों का प्रायश्चित, लेंगे नव वर्ष के नए संकल्प

Free Pitru Shanti Gayatri Mahayagna at Govind Devji Temple on Sunday

Free Pitru Shanti Gayatri Mahayagna at Govind Devji Temple on Sunday


जयपुर। अंग्रेजी नववर्ष-2026 की पूर्व वेला पर रविवार, 28 दिसंबर को सुबह 9 से दोहपर 12 बजे तक गोविंद देवजी मंदिर में श्री मन्माध्व गौड़ेश्वराचार्य महंत अंजन कुमार गोस्वामी जी महाराज के सान्निध्य में नवसंकल्प सिद्धि गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।  वर्ष 2025 में हुई भूलों, त्रुटियों की क्षमायाचना, अवगुणों का आत्मावलोकन कर प्रभु के समक्ष प्रायश्चित कर श्रद्धालु ठाकुर श्री गोविंद देवजी के समक्ष नववर्ष 2026 के लिए शुद्ध, सकारात्मक और रचनात्मक जीवन के शुभ संकल्प लेंगे।

श्रद्धालु यज्ञ भगवान की साक्षी में यह संकल्प लेंगे कि वे एक बुराई का त्याग कर एक अच्छाई को अपनाएंगे। स्वयं, परिवार, समाज और राष्ट्र को उन्नति के पथ पर अग्रसर करेंगे। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के विद्वानों की टोली पंच कुंडीय यज्ञ संपन्न कराएंगी।


महायज्ञ के माध्यम से नर-नारी की समानता, जाति-वंश से ऊपर उठकर मानवता, नैतिकता और संस्कारों को जीवन में उतारने का संदेश दिया जाएगा। यज्ञ में सभी के  कल्याण के लिए गायत्री एवं महामृत्युंजय महामंत्र के साथ आहुतियां प्रदान की जाएंगी।
दिसंबर माह में जन्मदिन अथवा विवाह दिवस वाले श्रद्धालुओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष आहुतियां प्रदान की जाएंगी।

Exit mobile version