Site icon www.khabredinraat.com

मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर में नवम विशाल भंडारे का आयोजन

जयपुर। माघ शुक्ल सप्तमी के शुभ अवसर पर दिल्ली रोड स्थित मनसा पूर्ण हनुमान जी मंदिर ओम त्रि शक्ति आश्रम में नवम विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्तगण मंदिर परिसर में उपस्थित हुए। प्रवक्ता सचिन महाराज ने बताया कि प्रात हनुमान जी महाराज का पंचामृत से अभिषेक कर पुष्प अर्पित कर नवीन चोला धारण कराया गया। जिसके पश्चात भगवान को फूल बंगले में विराजमान किया गया। भगवान के लिए छप्पन भोग की झांकी सजाई गई।

इस अवसर पर भक्तों ने मंदिर परिसर में सामूहिक सुंदरकांड के पाठ किए। संत महंतों के सानिध्य में बैंड बाजे ढोल लवाजमे के साथ हनुमत लला की 108 थालो से भव्य महाआरती कर हनुमान चालीसा का जाप किया । महाआरती के पश्चात हनुमान जी को लड्डुओं का भोग लगा कर संत महंतों की प्रसादी का आयोजन हुआ। मंदिर महंत नरेंद्र महाराज सरस निकुंज के प्रवीण भैया दामोदर लाल संतोष बगरेट ने आए हुए संत महंतों का माला दुपट्टा प्रसाद श्री फल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।

Exit mobile version