त्योहारी सीजन में छेड़छाड़ की आशंका को देखते हुए निर्भया स्क्वायड ने फिर से कसी कमर

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के निर्देश पर त्योहारी माहौल में भीड़भाड़ व सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं-बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ की आशंका को रोकने के लिए निर्भया स्क्वॉयड ने कमर कसते हुए ऐसी जगहों पर लगभग दौ सौ महिला कांस्टेबलों को तैनात किया है।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि दीपावली के अवसर पर बाजारों में खासी भीड़ देखने को मिल रही है। भीड़ में छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए निर्भया स्क्वॉयड की नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रानू शर्मा के नेतृत्व में संचालित निर्भया स्क्वॉयड की महिला कांस्टेबल नीली वर्दी व सादा वर्दी में महिलाओं की सुरक्षा करती नजर आएंगी।

राहुल प्रकाश ने बताया कि निर्भया स्क्वायड की 91 टीमें शहर के सभी चार जिलों में सुबह 10 बजे से देर रात तक सक्रिय रहते हुए अपने काम को अंजाम दे रही हैं। उन्होंने बताया कि सतर्क जयपुर-सुरक्षित जयपुर के तहत 200 से अधिक मामलों में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये लगभग 300 मनचलों को गिरफ्तार कर हवालात भिजवा गया। इसी तरह 1046 मनचलों की समझाइश व 607 के खिलाफ अन्य कार्रवाई भी की गई।

राहुल प्रकाश ने बताया कि निर्भया हेल्पलाइन के जरिए अब तक लगभग 119 शिकायतों का निस्तारण किया गया है, जबकि 4 लाख से अधिक महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया गया है। इसके अलावा लगभग 3 हजार बालिकाओं व महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी दिया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि फेस्टिव सीजन में बाजार या भीड़भाड़ में जाने वाली सभी बालिकाएं और महिलाएं अपने मोबाइल में निर्भया हेल्पलाइन के यह नंबर 8764866090, 8764866091, 8764866092, 8764866093, 8764866094 जरूर सेव करें। किसी भी परेशानी होने पर इन नंबरों पर लिखित, मौखिक, ऑडियो, वीडियो या रिकॉर्डिंग भेजी जा सकती है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे काम करती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles