Site icon www.khabredinraat.com

एपस्टीन फाइल्स और प्रधानमंत्री के रुख के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन आज

NSUI to protest Epstein Files and PM's stand today

NSUI to protest Epstein Files and PM's stand today

जयपुर। एनएसयूआई राजस्थान की ओर से तथाकथित एपस्टीन फाइल्स के विरोध में तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समक्ष कथित आत्मसमर्पण करने के मुद्दे को लेकर 13 फरवरी (शुक्रवार) को सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

यह प्रदर्शन शुक्रवार सुबह 11:30 बजे शहीद स्मारक पुलिस कमिश्नरेट जयपुर पर आयोजित होगा। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार विरोध कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

एनएसयूआई कार्यकर्ता नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी अपनी बात आमजन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। संगठन ने कहा है कि यह प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी।

Exit mobile version