Site icon www.khabredinraat.com

विश्व कल्याण की कामना के साथ अर्पित की आहुतियां

Offerings made with the wish for world welfare

Offerings made with the wish for world welfare

जयपुर। श्री वेदमाता गायत्री वेदना निवारण केन्द्र की ओर से वरुण पथ मानसरोवर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका रेखा गौड़ ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने यज्ञ भगवान को विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां अर्पित की। प्रारंभ में षट्कर्म और देव पूजन हुआ। आचार्य पीठ से भक्तभूषण और नीलम देवी ने प्रज्ञा गीतों के साथ यज्ञ संपन्न करवाया। एक बुराई छोड़ने और एक अच्छाई ग्रहण करने के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति की गई। शांतिपाठ के साथ यज्ञ का समापन हुआ।

जैन धर्म का अष्टानिका महापर्व आज से

जयपुर। जैन धर्म का आठ दिवसीय शाश्वत पर्व अष्टानिका महापर्व 29 अक्टूबर से शुरू होगा। इस दौरान दिगम्बर जैन मंदिरों में प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, मंडल विधान, महाआरती, भक्ति संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य धार्मिक आयोजनों की धूम रहेगी। इनमें श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान पूजा एवं विश्व शांति महायज्ञ, श्री नन्दीश्वर महामण्डल विधान पूजा,कल्पद्रुम महामंडल विधान पूजा प्रमुख है। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

महारानी फार्म के श्री दिगम्बर जैन मंदिर गायत्री नगर में मुनि पावन सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में अष्टानिका महापर्व मनाया जाएगा। झोटवाड़ा के श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में उपाध्याय वृषभानन्द मुनिराज ससंघ के सानिध्य में अष्टानिका महापर्व मनाया जाएगा।

ध्वजारोहण से शुभारंभ, हवन से समापन

ध्वजारोहण से अष्टानिका महापर्व का शुभारंभ होगा। पांच नवंबर को विश्व शांति महायज्ञ के साथ समापन होगा। इस दौरान दो नवम्बर को अठारहवें तीर्थंकर भगवान अरहनाथ का ज्ञान कल्याणक तथा 5 नवम्बर को तीसरे तीर्थंकर भगवान संभवनाथ का जन्म कल्याणक दिवस मनाया जाएगा।

Exit mobile version