Site icon www.khabredinraat.com

देवशयनी एकादशी पर 51 सौ माला जप -यज्ञ और सोनावेश दर्शन का आयोजन

On Devshayani Ekadashi, 51 hundred rosaries of chanting-yagna and Sonavesh Darshan organized

On Devshayani Ekadashi, 51 hundred rosaries of chanting-yagna and Sonavesh Darshan organized

जयपुर। जगतपुरा स्थित गुप्त वृंदावन धाम में गुप्त वृंदावन धाम के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने दिव्य धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। ये पावन पर्व विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालुओं ने देवशयनी एकादशी पर्व पर भगवान जगन्नाथ का सोनावेश अलंकार दर्शन किए जो वर्ष में केवल एक बार ही होता है। रथ यात्रा समापन के बाद, आज भगवान जगन्नाथ को सुनहरे अलंकारों से विभूषित किया गया।

भगवान जगन्नाथ का सोनावेश अलंकार दर्शन को सौभाग्यशाली अवसर माना जाता है। रविवार को प्रात 11 से 2 बजे तक गुप्त वृंदावन धाम में महा जप-यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें 51 सौ माला हरे कृष्ण महामंत्र जप का संकल्प लिया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में देश-विदेश के सैकड़ों भक्तों ने ऑनलाइन व प्रत्यक्ष भाग लिया।

3 से 5 बजे तक गीता पारायण जूम ऐप पर आयोजन किया गया। वहीं साढ़े 6 से साढ़े 7 बजे तक सुभद्रा हॉल में एकादशी कथा का आयोजन हुआ। सवा 8 से 8 बजकर 45 मिनट तक शयन आरती व हरिनाम संकीर्तन किया गया। रविवार को होने के कारण अधिक भक्त मंदिर परिसर में पहुंचे और कृष्ण भक्ति में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Exit mobile version