Site icon www.khabredinraat.com

रविपुष्य एवं हरियाली अमावस्या पर श्री नहर के गणेश जी महाराज का पंचामृत अभिषेक किया गया

जयपुर। ब्रह्मपुरी माउंट रोड़ पर स्थित अति प्राचीन दाहिनी सूँड व दक्षिण मुखी श्री नहर के गणेश जी महाराज के मंदिर में रवि पुष्य व हरियाली अमावस्या के पावन योग में प्रभु गणपति का पंचामृत अभिषेक किया गया । मंदिर युवाचार्य पं. मानव शर्मा ने बताया कि इस पावन अवसर पर मंदिर महंत पं. जय शर्मा के सानिध्य में मंदिर परिवार द्वारा गणपति का दूर्वा मार्जन से पंचामृत अभिषेक श्री गणपति अथर्वशीर्ष एवं श्री गणपति अष्टोत्तरशत नामावली का पठन करते हुए किया गया तथा ऋग्वेदोक्त गणपतिमात्रिका का पठन कर गणपति को नवीन पौषाक धारण करवाई गई तत्पश्चात 21 वैदिक मंत्रों द्वारा गणपति को 21 मोदकों का भोग अर्पित कर भक्तजनों के लिए मंगल कामना की गई । महाआरती 251 दीपकों से की गई, इस अवसर पर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अभिमंत्रित रक्षासूत्रों का वितरण किया गया ।

Exit mobile version