Site icon www.khabredinraat.com

तीसरे दिन तप कल्याणक महोत्सव मनाया

On the third day, Tap Kalyanak Mahotsav was celebrated

On the third day, Tap Kalyanak Mahotsav was celebrated

जयपुर। अर्हं योग प्रणेता मुनि प्रणम्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में मानसरोवर मीरा मार्ग के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के पांच दिवसीय श्रीमद् जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। अध्यक्ष सुशील पहाड़िया और मंत्री राजेन्द्र सेठी ने बताया कि मानसरोवर के गोखले मार्ग स्थित सेक्टर 9 के सामुदायिक केन्द्र में आयोजित महा महोत्सव में पं. धीरज शास्त्री के निर्देशन में पूजा-अर्चना की गई।

अभिषेक, शांतिधारा आर पूजन के बाद मुख्य उत्सव हुआ। शनिवार 16 नवम्बर को ज्ञान कल्याणक मनाया जाएगा । महामहोत्सव में रविवार को मोक्ष कल्याणक की क्रियाएं होगी। इस मौके पर विश्व शांति महायज्ञ के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। नवीन वेदियों में श्रीजी को विराजमान किया जाएगा। इसके बाद सम्मान एवं आभार समारोह किया जाएगा।

Exit mobile version