Site icon www.khabredinraat.com

अवैध हथियार सहित एक आरोपित गिरफ्तार

One accused arrested with illegal weapon

One accused arrested with illegal weapon

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल जिला स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन ( आग ) के तहत मालपुरा गेट थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सहित एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से अवैध हथियार 01 पिस्टल, 01 देसी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपित पुलिस थाना शिवदासपुरा में हत्या के प्रकरण में वांछित है जिसके विरूद्व 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत सीएसटी ने मालपुरा गेट थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने वाले आरोपित कान्हा सिंह जादौन उर्फ कान्हा ठाकुर निवासी मथुरा यू.पी. को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से अवैध हथियार 01 पिस्टल, 01 देसी कट्टा एवं 02 जिन्दा कारतूस को बरामद किया है।

आरोपित कान्हा सिंह जादौन उर्फ कान्हा ठाकुर यह हथियार एक वर्ष पूर्व आगरा में किसी अनजान व्यक्ति से 5 हजार 500 रुपये में खरीदा था। आरोपित कान्हा सिंह जादौन उर्फ कान्हा ठाकुर पुलिस थाना शिवदासपुरा में दर्ज हत्या के मामले में वांछित है। जिसके विरूद्व पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण द्वारा 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा है। आरोपित से हथियार प्राप्ति स्त्रोत एवं सप्लायर के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version