Site icon www.khabredinraat.com

मशीनरी दिलाने के नाम पर ठगे डेढ़ लाख

जयपुर। लालकोठी थाना इलाके में सस्ती मशीनरी दिलाने के नाम पर एक युवक से डेढ़ लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। घटना के सम्बंध में पीडित ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार एमडी रोड निवासी वकील अहमद कुरैशी ने मामला दर्ज करवाया कि अमर जायसवाल, दयानंद मोदी, राजेश जायसवाल और रामचंद्र ने उसे सस्ती मशीन दिलाने का झांसा दिया और उससे डेढ़ लाख रुपए ले गए। रुपए लेने के बाद भी आरोपियों ने उसे मशीनरी नहीं दिलाई और ना ही रुपए वापस लौटा रहे है। इससे परेशान होकर पीडित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version