Site icon www.khabredinraat.com

अवैध हथियार देसी कट्टा सहित एक बदमाश गिरफ्तार

One criminal arrested with illegal weapon and country made pistol

One criminal arrested with illegal weapon and country made pistol

जयपुर। कोतवाली थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर उत्तर(डीएसटी) ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सहित एक बदमाश को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि जयपुर शहर में चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत डीएसटी उत्तर और कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सहित कासिम निवासी पाडा मंडी गलता गेट को चौगान स्टेडियम से गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस जब्त किया है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

Exit mobile version