Site icon www.khabredinraat.com

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में स्थित कमला नेहरू नगर पुलिया से आगे एक तेज रफ्तार बाइक ने आगे चल रही दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के सम्बंध में मृतक के बेटे ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार गोविंदगढ़ निवासी अंकित यादव ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पिता राजकुमार यादव बाइक से जा रहे थे। नेशनल हाइवे आठ पर कमला नेहरू पुलिया से आगे एक तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। हादसा 16 जनवरी का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version