Site icon www.khabredinraat.com

ऑनलाइन गायत्री यज्ञ- 122 स्थानों से सात सौ लोगों ने अर्पित की आहुतियां

Online Gayatri Yagna - 700 people from 122 locations offered oblations

Online Gayatri Yagna - 700 people from 122 locations offered oblations

जयपुर। देश-प्रदेश में आए दिन दुर्घटना और प्राकृतिक आपदाओं में मारे गए लोगोंं की आत्म शांति, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और देश-विदेश में खुशहाली की कामना के साथ गायत्री परिवार की ओर से पूर्णिमा को ऑनलाइन गायत्री यज्ञ किया गया।

इसमें 122 स्थानों से करीब सात सौ लोगों ने आहुतियां अर्पित की। राजस्थान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, पुने, मुम्बई, साहिबगंज झारखंड, इंदौर, खंडवा, फरीदाबाद, कोयम्बटूर, बैंगलोर कोल्हापुर आदि शहरों से भी परिजन जुड़े। करीब 700 परिजनों ने आहुतियां अर्पित की।

ब्रह्मपुरी शक्तिपीठ, वेदना निवारण केन्द्र मानसरोवर, नीमकाथाना शक्तिपीठ, दौसा शक्तिपीठ, कोटा शक्तिपीठ पर भी ऑनलाइन यज्ञ हुआ। परिजनों ने सभी शक्तिपीठों के ऑनलाइन दर्शन भी किए।

राजस्थान जोन समन्वयक ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रांतीय ट्रस्टी डॉ प्रशान्त भारद्वाज ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। शांतिकुंज हरिद्वार से वरिष्ठ परिजनों ने भी मार्गदर्शन किया।

Exit mobile version