Site icon www.khabredinraat.com

ऑपरेशन क्लीन स्वीप: 29 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार

जयपुर। राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत दौलतपुरा थाना पुलिस ने ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से करीब 29.28 ग्राम एमडी बरामद की गई है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि जयपुर शहर में नशे के सौदागरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में शनिवार को दौलतपुरा थानाधिकारी सुनील कुमार गोदारा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई । टीम को सूचना मिली कि एनएच-48 पर देव नारायण ढाबे के सामने सर्विस रोड पर एक संदिग्ध युवक मादक पदार्थ की तस्करी के लिए खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी तनिष्क शर्मा (24) निवासी झोटवाड़ा को दबोच लिया।

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि आरोपी यह नशा कहां से लाया था और जयपुर में इसे किसे सप्लाई करता ​था। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुनील कुमार गोदारा के साथ उपनिरीक्षक प्रभुराम, हेड कांस्टेबल किशन लाल, कांस्टेबल रामदयाल,ओमप्रकाश, कमलेश,हजारी लाल और जितेंद्र की मुख्य भूमिका रही ।

Exit mobile version