Site icon www.khabredinraat.com

गोविंद देवजी मंदिर में शिव गायत्री महायज्ञ का आयोजन

Organizing Shiva Gayatri Mahayagna at Govind Devji Temple

Organizing Shiva Gayatri Mahayagna at Govind Devji Temple

जयपुर। महाशिवरात्रि पर रविवार को आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में सुबह नौ से दोपहर बारह बजे तक मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सान्निध्य में निशुल्क पंच कुंडीय शिव गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। निशुल्क यज्ञ में सभी श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के विशिष्ट मंत्रों से आहुतियां अर्पित की गई । इससे पूर्व आदिदेव महादेव का अभिषेक कर पूजन किया गया। । यज्ञ का संचालन गायत्री शक्तिपीठ के विद्वानों की टोली संपन्न कराया।

आचार्य पीठ से शिव परिवार के जीवन दर्शन से शिक्षा पर विशेष उद्बोधन हुआ । इस दौरान फाल्गुनी माहौल में वैष्णव और शैव परंपरा का दृश्य देखने को मिली । एक ओर जहां ठाकुर श्रीजी का विधिवत पूजन। राधा-राधा का जयघोष सुनाई दिया, दूसरी ओर यहां सजाई जा रही रचना झांकी में रंग-बिरंगी गुलाल से आदिदेव महादेव और जगत जननी मां पार्वती की रचना झांकी सजाई गई। इसी बीच शिव गायत्री महामंत्र के स्वर सुनाई दिए।

Exit mobile version