Site icon www.khabredinraat.com

बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारी

जयपुर। विद्याधरनगर थाना इलाके में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बेकाबू होकर सड़क पर खड़ी कार को टक्कर मारने के बाद साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में घायल साइकिल सवार को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसा सुबह करीब 10 बजे मंदिर मोड़ पर हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया है। हादसे की जांच दुर्घटना थाना उत्तर पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version