Site icon www.khabredinraat.com

श्री चिंताहरण काले हनुमान मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव: हनुमान जी को लगाया गर्म तासीर वाले व्यंजनों का भोग

जयपुर। न्यू सांगानेर रोड प्रजापति विहार कॉलोनी पटेल मार्ग मंदिर श्री चिंता हरण काले हनुमान मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव मनाया आचार्य महामंडलेश्वर मनोहर दास महाराज के सानिध्य में प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में चमेली के तेल व पंचामृत व सुगंधित फूलों के रस से अभिषेक किया गया।

हनुमान जी को नवीन चौला धारण करा कर भव्य नवीन पोशाक धारण कराई भगवान की भव्य फूलों की झांकी सजाकर पौष बड़ा हलवे का भोग लगाया। मंदिर परिसर में महेश मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ व श्री राम जी के भजन पर भक्त खूब झूमें।

आयोजन में पधारे संत महंतों ने हनुमान जी महाराज की विशेष पूजा अर्चना कर महाआरती की । हनुमान जी महाराज को हलवे बड़े का भोग लगाकर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।

Exit mobile version