Site icon www.khabredinraat.com

आवासन मण्डल प्रांगण में स्थित गणेश मंदिर में पौषबड़ा प्रसादी का आयोजन आज

जयपुर। राजस्थान आवासन मण्डल में आज मण्डल मुख्यालय जनपथ ज्योति नगर जयपुर के प्रांगण में स्थित गणेश मंदिर में पौषबड़ा प्रसादी का आयोजन शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित किया जायेगा।

गणेश मंदिर विकास समिति के रूपेश तिवारी, मोहन सिंह, राकेश डीगवाल, गोविन्द नाटाणी संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश जी के विशेष फूलों की श्रृंगार की झांकी सजाई जायेगी एवं महाआरती का आयोजन करने के साथ ही गणेश जी के छप्पन भोग एवं मूंग का हलवा दाल का बडा सब्जी पुरी का विशेष भोग लगाया जायेगा।

इस अवसर पर मंडल के आवासन आयुक्त, मुख्य अभियंता, सचिव, वित्तीय सलाहकार निदेशक (विधि) सहित राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दशरथ कुमार महामंत्री प्रदीप शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष भगवती प्रसाद सहित कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य सहित मण्डल अधिकारी कर्मचारी प्रसादी में उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version