Site icon www.khabredinraat.com

परकोटा गणेश मंदिर में पौषबड़ा महोत्सवः प्रथम पूज्य की सजी भव्य फूल बंगला झांकी

जयपुर। चांदपोल के परकोटा गणेश मंदिर में बुधवार को पौषबड़ा- प्रसादी का आयोजन हुआ। मंदिर महंत राहुल शर्मा के सानिध्य में बुधवार प्रातः गणेश जी महाराज का गुनगुने पानी विभिन्न सुगंधित औषधीयो से प्रथम पूज्य का पंचामृत से स्नान कराकर नवीन पोशाक धारण कराई भगवान को चांदी का मुकुट धारण कराया। युवाचार्य अमित शर्मा ने बताया कि उत्सव में भगवान गणपति की संत-महंतों के द्वारा विशेष पूजा अर्चना

आरती की। प्रथम पूज्य को हलवे,बड़े-पुए का भोग लगाकर भक्तों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। स्थानीय कलाकारों की ओर से भजनों के माध्यम से गणपति का गुणगान किया। मंदिर में पधारे संत-महंतों का माला दुपट्टा प्रसाद देकर सम्मान किया। पूरे मंदिर परिसर को विशेष लाइटिंग से सजाया गया।

Exit mobile version