भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का जयपुर में उमड़ा जनसैलाब :विधाधर नगर विधानसभा ने करा शानदार सम्मान

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की संकल्प परिवर्तन यात्रा राजस्थान के चार स्थानों से शुरू हुई थी। संपूर्ण राजस्थान के 200 विधानसभाओं में गई भाजपा की परिवर्तन यात्रा को राजस्थान में जनता द्वारा अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला।

राजस्थान में भाजपा की प्रथम चरण की परिवर्तन यात्रा का सफर सवाई माधोपुर के रणथंभौर से शुरू होकर 47 विधानसभा में जाकर जयपुर में पूरा हुआ।

परिवर्तन यात्रा जयपुर शहर की सभी विधानसभाओं में जनसैलाब के बीच होते हुए निकली, जिसमें यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत कर युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा स्वागत अभिनंदन हुआ।

विधाधर नगर विधानसभा द्वारा हुआ भव्य स्वागत

परिवर्तन संकल्प यात्रा का जयपुर के विद्याधर नगर में पहुंचने पर भाजपा नेताओं व लाड़ले जनसेवक विष्णु प्रताप सिंह ने करा शानदार सम्मान व टीम द्वारा अभिनंदन किया गया। परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा नेता विष्णु प्रताप सिंह को हेल्पलाइन नम्बर पर ऐक्सिडेंट का कॉल आने पर उन्हें कांवटिया अस्पताल जाना पड़ा।

उनके पुत्र गणेश प्रताप सिंह द्वारा तलवार व दुपट्टा भेंट कर परिवर्तन संकल्प यात्रा का विद्याधर नगर पहुंचने पर यात्रा में सम्मिलित भाजपा नेताओं का स्वागत और सम्मान किया गया। विष्णु प्रताप सिंह द्वारा विधाधर नगर में परिवर्तन की लहर को मज़बूती से घर घर पहुँचाया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles