Site icon www.khabredinraat.com

ग्रेनाइट मार्बल से भरी पिकअप हुई अनियंत्रित, 9 गाड़िया आपस में टकराईं

Pickup loaded with granite marble went out of control

Pickup loaded with granite marble went out of control

जयपुर। 22 गोदाम इलाके स्थित एलिवेटेड रोड पर सोमवार को ग्रेनाईट मार्बल से भरी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद पीछे से आ रहीं अन्य गाड़ियों ने भी उसे बचाने के प्रयास में अपना नियंत्रण खो दिया और एक के बाद एक नौ गाड़ियां आपस में भीड़ गई।

जिसके बाद एलिवेटेड रोड पर लम्बा जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची साउथ थाना पुलिस व ट्रेफिक पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को एलिवेटेड रोड से साइड में करवाया और यातायात सुचारु किया।

पुलिस ने बताया कि सोडाला की तरफ से ग्रेनाईड मार्बल से भरी तेज रफ्तार पिकअप एलिवेटेड रोड से होते हुए हाईकोर्ट सर्किल की तरफ जा रहीं थी। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हो गई । पिकअप से बचने के प्रयास में पीछे चल रही अन्य गाड़ियों ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिसके बाद नौ गाड़िया आपस में भीड़ गई और एलिवेटेड रोड पर लंबा जाम लग गया।

अचानक से ब्रेक लगाने से 7 कार, 1 ऑटो, 1 पिकअप वाहन आपस में टकरा गए। हालांकी इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही साउथ थाना पुलिस और ट्रैफिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत स्थिति संभाली और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात को सामान्य किया गया।

Exit mobile version