Site icon www.khabredinraat.com

चैंपियंस लीग में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

जयपुर। अम्बाबाडी स्थित महर्षि अरविन्द इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट में दो दिवसीय चैंपियन्स लीग की शुरूआत मंगलवार से हुई। आयोजन में काॅलेज के बीबीए, बीकाॅम, बीसीए और एमबीए के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान बेडमिंटन, सेवन स्टोन्स, कैरम, खो-खो और ट्रेजर हंट जैसे खेलों में बच्चों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न गेम्स में स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्षन करते हुए मैचों को रोमांचक कर दिया।

इससे पूर्व आयोजन की शुरूआत संस्थान के निदेशक डाॅ. भारत पाराशर ने फीता काटकर की। उन्होंने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए खेलों की जीवन में महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से ना सिर्फ स्वास्थय बेहतर रहता है बल्कि मानसिक स्वास्थय भी बेहतर रहता है। उन्होंने बताया कि संस्थान में नियमित रूप से इस तरह के आयोजन किए जाते रहते हैं, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।

Exit mobile version