Site icon www.khabredinraat.com

पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पकड़कर 63 ग्राम स्मैक

जयपुर। झालावाड़ डीएसटी एवं थाना सदर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई कर शनिवार देर रात गश्त के दौरान 12.60 लाख रुपए कीमत की 63 ग्राम स्मैक, 24.68 लाख रुपए नगद एवं तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त कर आरोपी वाहिद खान पुत्र अब्दुल रईश उम्र 37 साल निवासी उंचावदा थाना घाटोली जिला झालावाड को गिरफ्तार किया है।

एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि आदतन अपराधी, मादक पदार्थ व अवैध आग्नेयास्त्रो की धरपकड़ के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा व सीओ हर्षराज सिंह खरेडा के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर रामस्वरूप राठौर व डीएसटी प्रभारी एएसआई विश्वनाथ सिंह मय टीम द्वारा शनिवार मध्य रात नेशनल हाईवे एनएच 52 खानपुरिया पुलिया के पास पर गश्त के दौरान अवैध मादक पदार्थ 63 ग्राम स्मैक, 24 लाख 64 हजार 400 रूपये नकद एवं एक स्विफ्ट कार सहित आरोपी वाहिद खान को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।

आरोपी वाहिद खान के पास रकम 24,68,400 रुपए मादक पदार्थों के खरीद फरोख्त के लिये प्रयुक्त की जाती। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। जिससे अवैध मादक पदार्थ स्मैक प्राप्ति के स्त्रोतो एवं अन्य व्यक्तियो की संलिप्तता के सम्बन्ध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है।

आरटीओ कार्यालय में खड़े ई रिक्शा से बैट्रियां चोरी

जगतपुरा आरटीओ कार्यालय में खड़े ई रिक्शा से चोर बेट्रियां चोरी कर ले गए। पीडित ने इस सम्बंध में खोह नागोरियान थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार गांधी विहार विस्तार निवासी वसीम ने मामला दर्ज करवाया कि उसके ई रिक्शा को आरटीओ जब्त कर जगतपुरा आरटीओ कार्यालय में खड़ा करवाया था।

पीडित ने कोर्ट में जुर्माना जमा करवाने के बाद आरटीओ कार्यालय पहुंचा और उसका ई रिक्शा रिलीज करने को कहा। जब वह ई रिक्शा के पास पहुंचा तो उसमें रखी बैट्रियां नहीं मिली। चोर ई रिक्शा से चार बेट्रिंया चोरी कर ले गए। इनकी कीमत करीब 50 हजार रुपए है। मामला 8 से 24 जनवरी के बीच की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version