Site icon www.khabredinraat.com

चार नकबजनों को पुलिस ने धर-दबोचा

जयपुर। शिप्रा पथ थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदात करने वाले मुख्य आरोपित सहित चार नकबजनो को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि शिप्रा पथ थाना पुलिस ने 25 मार्च को महारानी फार्म दुर्गापुरा में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित रवि कृपलानी उर्फ रवि सिंधी, कपिल राठी,नरेन्द्र मखानी और सोहेल खान को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपित सवाई माधोपुर के रहने वाले है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित नशा करने के आदि है और नशे की आदत की पूर्ति के लिए महंगे शौक पूरा करने के लिए नकबजनी की वारदात करते है। आरोपित गाडी लेकर आते है और नकबजनी की वारदात के लिए मकान की रेकी करने के बाद रात्रि में वारदात को अंजाम देकर निकल जाते है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version