Site icon www.khabredinraat.com

पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले वाहन चोर को पकडा

Police caught the vehicle thief who stole a two wheeler

Police caught the vehicle thief who stole a two wheeler

जयपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले वाहन चोर को पकड़ कर उसके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले वाहन चोर शिवम उर्फ कान्हा निवासी जामडोली हाल नाहरगढ़ जयपुर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उसके पास से चुराई गई एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version