Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाले वाहन चोर को पुलिस ने पकडा

जयपुर। प्रतापनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन (बाइक-स्कूटी) चुराने वाले गिरोह के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चुराए गए पांच दुपहिया वाहन भी बरामद किए है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि प्रतापनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले शातिर वाहन चोर पवन प्रकाश उपाध्याय (40)निवासी हिंडौन सिटी जिला करौली हाल प्रताप नगर जयपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से प्रताप,जवाहर सर्किल और शिप्रा पथ थाना इलाके से चुराए गए पांच दुपहिया वाहन जब्त किए है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version