Site icon www.khabredinraat.com

पुलिस हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

Police head constable arrested for taking bribe

Police head constable arrested for taking bribe

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की धौलपुर टीम ने सोमवार के कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सरमथुरा जिला धौलपुर के पुलिस हेड कांस्टेबल केदार सिंह को परिवादी से आठ हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की धौलपुर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके विरूद्ध दर्ज मुकदमें में मदद करने, नाम निकालने एवं मामला रफा-दफा करने की एवज में पुलिस हेड कांस्टेबल केदार सिंह दस हजार रूपये की रिश्वत राशि की मांग कर रहा है। एसीबी की धौलपुर टीम के पुलिस उप अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए पुलिस हेड कांस्टेबल केदार सिंह को आठ हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version