Site icon www.khabredinraat.com

पुलिस हैड कांस्टेबल सात हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Police head constable arrested taking bribe of Rs 7000

Police head constable arrested taking bribe of Rs 7000

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की डूंगरपुर टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना चौरासी मुख्यालय झोथरी जिला डूंगरपुर के पुलिस हैड कांस्टेबल कारूलाल यादव को परिवादी से सात हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की डूंगरपुर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमें में मदद करने की एवज में पुलिस हेड कांस्टेबल कारूलाल यादव दस हजार रूपये की रिश्वत राशि की मांग कर रहा है। जिस पर एसीबी की डूंगरपुर टीम के पुलिस उप आधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए पुलिस हेड कांस्टेबल कारूलाल यादव को सात हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version