Site icon www.khabredinraat.com

पुलिस हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

Police head constable arrested taking bribe of ten thousand rupees

Police head constable arrested taking bribe of ten thousand rupees

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की सीकर टीम ने शनिवार को झुंझुनूं में कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना मुकुन्दगढ़ जिला झुंझुनूं के पुलिस हेड कांस्टेबल संदीप कुमार जाट को परिवादी से दस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की सीकर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके विरूद्ध दर्ज मुकदमें में मदद करने की एवज में पुलिस हेड कांस्टेबल संदीप कुमार जाट की ओर से अठाईस हजार रूपये की रिश्वत राशि की मांग कर रहा है।

जिस पर एसीबी सीकर टीम के पुलिस उप अधीक्षक रविन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल संदीप कुमार जाट को दस हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि हेड कांस्टेबल संदीप कुमार जाट ने रिश्वत राशि लेने के लिये परिवादी के निवास पर ही पहुंचा था, जहां पर एसीबी टीम द्वारा पकड़ा गया।

Exit mobile version