Site icon www.khabredinraat.com

पुलिस हेड कांस्टेबल दो हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Police head constable arrested taking bribe of two thousand rupees

Police head constable arrested taking bribe of two thousand rupees

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जोधपुर टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना बालेसर जिला जोधपुर ग्रामीण के पुलिस हेड कांस्टेबल वचनाराम को परिवादी से दो हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ.रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की जोधपुर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि चरित्र सत्यापन जारी करने की एवज में पुलिस हेड कांस्टेबल वचनाराम दो हजार रूपये की रिश्वत राशि की मांग कर रहा है।

जिस पर एसीबी की जोधपुर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए पुलिस हेड कांस्टेबल वचनाराम को दो हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version