Site icon www.khabredinraat.com

होटल की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा

Police raids hookah bar

Police raids hookah bar

जयपुर। मानसरोवर थाना पुलिस ने होटल की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया  है। पुलिस ने वहां से कई हुक्के, चिलम, पाइप, कटौरी व फ्लेवर जब्त किया है।
थानाधिकारी राजेन्द्र गोदारा ने बातया कि यह कार्रवाई थाना इलाके में स्थित पदम विहार मानसरोवर होटल कोमल केसेल के प्रथम मंजिल में संचालित हुक्का बार में की गई जो एक होटल की आड़ में चल रहा था।

पुलिस को पिछले कुछ दिनों से यहां पर होटल की आड़ में हुक्का पिलाने की सूचना मिल रही थी। जिस पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया और  पुलिसकर्मी को सादा वर्दी में भेज कर इसकी तस्दीक करवाई। इसके बाद पुलिसकर्मी के इशारा  मिलने पर छापा मारा गया। जहां मौके पर एक व्यक्ति हुक्का पीते हुए मिलने पर कोटपा एक्ट में चालान किया गया।

वहीं बिना लाइसेंस के हुक्का पिला रहे बार होटल संचालक नरेन्द्र सिंह निवासी करणी विहार को होटल में नौजवान लोगों को हुक्का पिलाते हुए गिरफ्तार किया है। वहां से कई हुक्के, चिलम, पाइप, कटोरी व फ्लेवर जब्त किया है।

Exit mobile version