Site icon www.khabredinraat.com

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का और बीयर बार पर पुलिस ने मारा छापा

Police raids hookah bar

Police raids hookah bar

जयपुर। ज्योति नगर थाना पुलिस ले रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का और बीयर बार पर कार्रवाई करते हुए बार संचालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वहां से कई हुक्के, चिलम, पाइप, कटौरी ,फ्लेवर और बीयर जब्त की है।

थानाधिकारी रमेश कुमार पारीक ने बातया कि यह कार्रवाई थाना इलाके में स्थित पंकज सिंधवी मार्ग लालकोठी पर संचालित हुक्का और बीरय बार में की गई जो फ्यूजन ऑफ इंडिया रेस्टोंरेंट की आड़ में चल रहा था। पुलिस को पिछले कुछ दिनों से यहां पर रेस्टोंरेंट की आड़ में हुक्का और बीयर पिलाने की सूचना मिल रही थी। जिस पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया और पुलिसकर्मी को सादा वर्दी में भेज कर इसकी तस्दीक करवाई। इसके बाद पुलिसकर्मी के इशारा मिलने पर छापा मारा गया।

जहां मौके पर आठ व्यक्तियों हुक्का पीते हुए मिलने पर कोटपा एक्ट में चालान किया गया। वहीं बिना लाइसेंस के हुक्का और बीयर पिला रहे बार संचालक अंकित कुमार जांगिड़ निवासी सैंथल जिला दौसा हाल जयसिंहपुरा जयपुर हाल संचालक फ्यूजन ऑफ इंडियन रेस्टोरेंट को रेस्टोरेंट में नौजवान लोगों को हुक्का पिलाते हुए गिरफ्तार किया है। वहां से कई हुक्के, चिलम, पाइप, कटोरी,फ्लेवर और बीयर जब्त की गई है।

Exit mobile version