Site icon www.khabredinraat.com

परिवार से मारपीट कर जमीन पर कब्जा करने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस

जयपुर। मालपुरा गेट थाना इलाके में परिवार के साथ मारपीट कर जमीन पर कब्जा करने के वाले बदमाशों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने बुधवार को जुलूस निकाला । पुलिस ने बदमाशों को कई किलोमीटर तक बाजार में घुमाया। बदमाशों में पुलिस का इकबाल बुलंद हो और आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत हो , इसी को ध्यान में रखकर मारपीट के मामले अरेस्ट बदमाशों का जुलूस निकाला गया।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सागर ने बताया कि मालपुरा गेट थाना इलाके में सोमवार को सांगानेर के दादाबाड़ी नगर में विवादित जमीन को लेकर कब्जा करने के प्रयास में पीड़ित शंकर लाल सुईवाल के परिवार से मारपीट और पथराव करने के मामले में पुलिस ने करीब 12 लोगों को अरेस्ट किया है। मंगलवार को करीब पुलिस ने 10 बदमाशों को अरेस्ट किया था। कोर्ट में पेशी पर ले जाने के पहले बदमाशों को बाजार में घुमाया गया। इसमें कुछ बदमाश अर्धनग्न अवस्था में थे।

गौरतलब है मालपुरा गेट थाना इलाके में स्थित दादाबाडी में एक विवादित प्लॉट पर कब्जा करने की नियत से सोमवार को एक दर्जन से अधिक बदमाश गाड़ियों में सवार होकर डंडे लेकर आए और मकान में रहे रही महिलाओं पर पथराव किया था। जिसमें परिवार के तीन लोगों को चोटें आई थी।

Exit mobile version