Site icon www.khabredinraat.com

सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ का पोस्टर विमोचन

Hanuman Chalisa

Hanuman Chalisa

जयपुर। श्री हनुमान चालीसा प्रबंध समिति के संरक्षक अमरनाथ महाराज के सानिध्य प्रतिदिन सुबह शाम 8 बजकर 9 मिनट पर श्री हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ अभियान चलाया जा रहा ह। देश के 100 करोड़ लोगों के संकल्प के पोस्टर का शनिवार को सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने विमोचन किया। गोपाल शर्मा ने लोगों से आह्वान किया कि सभी सनातनी इस अभियान से जुड़े। इस दौरान हनुमान चालीसा प्रबंध समिति के महेश गुप्ता, कैलाश कुमावत, अनुज कुमावत,राजेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version