Site icon www.khabredinraat.com

दादा गुरूदेव सरकार की 125वीं जयंती पर रासलीला आयोजित

जयपुर। अजमेर रोड स्थित नीलकंठ कॉलोनी में आचार्य पीठ श्री बरसाना में दादा गुरूदेव सरकार की 125वीं जन्म जयंती महोत्सव मनाया गया। जिसमें रासलीला के अंतर्गत भक्तों की विविध लीलाओ का सजीव और सशक्त मंचन किया गया।

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वृंदावन के निकुंज बिहारी रास मंडल के निर्देशक कुंज बिहारी स्वामी के निर्देशन में भक्तमाल चरित्र के भाव दर्शन से लीला का मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।

निकुंज रास दर्शन के साथ ठाकुर श्री गोपाल के भक्त काले खां और करौली के मदन मोहन जी का लीला चरित्र का मंचन किया। मुस्लिम धर्म के भक्त काले खां की भक्ति पर मदन मोहन रीझ गए। शुक संप्रदाय पीठाधीश अलबेली माधुरी शरण महाराज ने प्रारंभ में स्वरूपोंं का तिलक किया। श्री सरस परिकर के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने आभार प्रकट किया।

Exit mobile version