जयपुर। जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में रविवार सुबह आरएसी के एक पुलिस कांस्टेबल का शव उसके घर से कुउ ही दूरी पर स्थित झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। रविवार सुबह जब मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
शव के चेहरे समेत शरीर पर कई जगहों पर कट के निशान हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चाकू से वार कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश में जुटी है। पुलिस मामले की जांच पडताल कर रहीं है।
सहायक पुलिस आयुक्त (आमेर) ने बताया कि जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में रविवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थाना इलाके में पालेड़ा मोड़ पर झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो झाड़ियों में शव पड़ा था। शव के चेहरे समेत शरीर पर जगह-जगह कट के निशान थे।
इस पर फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल) टीम को भी मौके पर बुला कर सबूत जुटाए गए। जहां मृतक की पहचान आरएसी पुलिस कांस्टेबल अमर सिंह (40) के रूप में हुई है। अमर सिंह आरएसी की चौथी बटालियन में तैनात था। मृतक की पहचान होने के बाद आरएसी के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और शव को सवाई मानसिंह अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।
मृतक कांस्टेबल अमर सिंह के शरीर पर जगह-जगह कट के निशान है। ऐसे में आशंका है कि चाकू से वार कर हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका गया है। हालांकि मौत होने के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा। मौके पर फॉरेंसिक अधिकारियों ने सैंपल जुटाए है। जिसके आधार पर अब आरोपियों की तलाश की जा रही है।
थानाधिकारी उदयभान यादव ने बताया कि आएसी कांस्टेबल अमर सिंह हलैना (भरतपुर) का रहने वाला था और फिलहाल चैनपुरा में ही मकान बना रखा था। यहां पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहता था। कांस्टेबल शनिवार को ड्यूटी के लिए कब निकला था और ड्यूटी पर पहुंचा या नहीं। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिवार के सदस्यों से भी इसके बारे में जानकारी ली जाएगी। वहीं हत्या करने वाले हत्यारों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।