Site icon www.khabredinraat.com

रेलवे ने पुन: जोड़ा दिव्यांग डिब्बा, रेल मंत्री का जताया आभार


जयपुर। भारतीय दिव्यांग संघ के सतत प्रयासों के फलस्वरूप
भारतीय रेलवे ने दिव्यांग जनों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उदयपुर-खजुराहो रेल सेवा में दिव्यांगों के लिए आरक्षित डिब्बा पुन: जोड़ दिया है। भारतीय दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार डॉ. देवेन्द्र कुमार शर्मा ने 24 अक्टूबर 2023 को मुख्य आयुक्त विशेष योग्यजन, भारत सरकार को पत्र लिखकर परिवाद दर्ज कराया था। मुख्य आयुक्त ने रेलवे बोर्ड के सचिव  को नोटिस जारी किया।

रेल मंत्रालय के संज्ञान में मामला आने के बाद रेलवे बोर्ड ने अवगत कराया गया कि संबंधित रेल सेवा में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित डिब्बा पुन: जोड़ दिया गया है। भारतीय दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार डॉ. देवेन्द्र कुमार शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि इस निर्णय से दिव्यांगजन पुन: सस्ती, सुविधाजनक एवं मंगलमय यात्रा कर सकेंगे।

Exit mobile version