जयपुर। राजस्थान में दौ सौ सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए मतदान 25 नवंबर को होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। कांग्रेस की नजर राजस्थान में लगातार दूसरे कार्यकाल पर है। जिसके चलते सम्मीकरण को देखते हुए कांग्रेस ने 33 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की पहली सूची जारी कर दी।
जारी लिस्ट के अनुसार नोहर- अमित चाचाण,कोलायत- भंवरसिंह भाटी,सादुलपुर – कृष्णा पूनिया,सुजानगढ़-मनोज मेघवाल,मंडावा- रीटा चौधरी,लक्ष्मणगढ़- गोविंद सिंह डोटासरा,विराटनगर-इंद्रराज सिंह गुर्जर,मालवीय नगर- अर्चना शर्मा,सांगानेर-पुष्पेंद्र भारद्वाज,मुंडावर- ललित कुमार यादव,अलवर ग्रामीण- टीकाराम जूली,सिकराय- ममता भूपेश,सवाई माधोपुर- दानिश अबरार,टोंक-सचिन पायलट,लाडनूं-मुकेश भाकर,डीडवाना- चेतन सिंह चौधरी,जायल- मंजू देवी,डेगाना- विजयपाल मिर्धा,परबतसर- रामनिवास गवारिया,ओसियां- दिव्या मदेरणा,सरदारपुरा- अशोक गहलोत,जोधपुर-मनीष पंवार,लूणी-महेंद्र विश्नोई,बायतू- हरिश चौधरी,वल्लभनगर- प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत,डूंगरपुर- गणेश घोघरा,बागीदौरा- महेंद्रजीत सिंह मालवीय,कुशलगढ़- रमिला खड़िया,प्रतापगढ़- रामलाल मीणा,भीम- सुदर्शन सिंह रावत,नाथद्वारा -सीपी जोशी, मांडलगढ़-विवेक धाकड और हिंडोली- अशोक चांदना उम्मीदवार बनाया गया है।