Site icon www.khabredinraat.com

बरसाना धाम में राम कथा का हुआ विश्राम

जयपुर। सुख संप्रदाय आचार्य पीठ बरसाना नीलकंठ कॉलोनी अजमेर रोड पर रसिक माधुरी शरण जी महाराज की 125 वी पावन जयंती महोत्सव के उपलक्ष में चल रही राम कथा का विश्राम हुआ प्रवक्ता प्रवीण भैया ने बताया कि आचार्य डॉ राजेश्वर महाराज अपनी मधुर वाणी से संगीतमय राम कथा का प्रवचन कर रहे थे ।कथा के विश्राम के प्रसंग में भगवान राम की अयोध्या में वापसी पर बरसाना धाम मे भव्य उत्सव मनाया बरसाना धाम को बंदरवाल फूलों चुन्नीयो से सजाया गया ।

इस मौके पर भगवान राम की फुल बंगला झांकी सजाई गई संत महंतो के सानिध्य में अलबेली माधुरी शरण जी महाराज ने भगवान राम का राज्याभिषेक राजतिलक पूजा अर्चना की। संत महंतो ने भगवान की महाआरती कर विशेष पूजा अर्चना की आए हुए संत महंतों का माला दुपट्टा प्रसाद शॉल उड़ाकर सम्मान किया। कथा का आयोजन सुख संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण जी महाराज के सानिध्य में किया गया।

Exit mobile version