Site icon www.khabredinraat.com

रामदास आठवले एक बार फिर सर्वसम्मति से चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

Ramdas Athawale once again unanimously elected National President

Ramdas Athawale once again unanimously elected National President

नई दिल्ली/जयपुर। दिल्ली में आयोजित रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रामदास आठवले को एक बार फिर सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इस बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित सदस्यों का भी चयन किया गया।

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर आरपीआई (आठवले) राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राधा मोहन सैनी ने आठवले सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आठवले के नेतृत्व में पार्टी सामाजिक न्याय और दलित सशक्तिकरण के लिए लगातार संघर्षरत रही है और आने वाले समय में संगठन और अधिक सशक्त होकर जनहित में कार्य करेगा। कार्यकारिणी बैठक में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक और संगठनात्मक निर्णय भी लिए गए, जिससे पार्टी को देशभर में मजबूती मिलेगी।

Exit mobile version