Site icon www.khabredinraat.com

शादी करने का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म

Married woman kidnapped and raped for three months

Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में शादी करने का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि आरोपित युवक पिछले तीन तक लिव-इन में रहकर शादी करने का झांसा देकर देहशोषण करता आ रहा है। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी 30 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि वह मानसरोवर इलाके में रहकर नौकरी करती है। नवंबर 2020 में लिव-इन का एग्रीमेंट कर वह अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। आरोपित प्रेमी ने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और पिछले तीन साल तक शादी करने का झांसा देकर देहशोषण करता रहा है। अब शादी करने से मना कर दिया और इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

Exit mobile version