Site icon www.khabredinraat.com

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

rape

rape

जयपुर। गांधी नगर थाना इलाके में शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर होटल के कमरे में दुष्कर्म की वारदात करने का मामला सामने आया है। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

एसीपी रामगंज हरिशंकर शर्मा ने बताया कि 24 वर्षीय पीडिता गांधी नगर थाना इलाके की रहने वाली है। उसने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। अक्टूबर-2024 में धोखे से मिलने के बहाने उसे रामगंज स्थित होटल में बुलाया। मिलने जाने पर आरोपी ने होटल के रूम में उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का वादा कर दुष्कर्म किया।

शादी करने का झांसा देकर पिछले 3 महीने से देह शोषण करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्द बोल मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने दुष्कर्म और एसी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version