Site icon www.khabredinraat.com

बुरी हवा के साए का भय दिखाकर इलाज के बहाने एक महिला से दुष्कर्म

Married woman kidnapped and raped for three months

Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। कानोता थाना इलाके में बुरी हवा के साए का भय दिखाकर इलाज के बहाने एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने इलाज के बहाने ताबीज पहना कर वश में कर देहशोषण करता आ रहा है। इस संबंध में पीडिता की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

थानाधिकारी भगवान सहाय ने बताया कि कानोता निवासी 39 वर्षीय एक महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि जनवरी-2019 में प्लाट खरीदने के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी ज्योतिषी से हुई थी। जिसने बातचीत के दौरान उस पर कोई बुरी हवा का साया होना बताया। इसके कारण ही शरीर पर काले धब्बे पड़ रहे हैं। पीडिता का आरोप है कि अक्टूबर-2019 में नवरात्रों में इलाज के बहाने मिलने अकेला आने को कहकर बुलाया। जहां कमरे में इलाज के बहाने बुलाकर काले धब्बे हटाने के लिए उसे ताबीज पहनाया।

ताबीज पहनाने के बाद पीडिता होश-हवास और सोचने-समझने की शक्ति खो बैठी। वशीभूत कर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद ऊपरी हवा का साया का इलाज करने के बहाने देहशोषण करता रहा। ताबीज उतारने पर पीड़िता को दरिंदगी का एहसास होने पर मामाल दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Exit mobile version