Site icon www.khabredinraat.com

झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Married woman kidnapped and raped for three months

Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में झांसे में लेकर एक युवक द्वारा युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। होटल में मिलने बुलाकर आरोपी बॉयफ्रेंड ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। देहशोषण के दौरान प्रेग्नेंट होने पर आरोपी उसे छोड़ भागा।

जांच अधिकारी सीआई विनोद सांखला ने बताया कि नई दिल्ली निवासी 22 वर्षीय युवती जयपुर में रहती है और 2 साल पहले वह जयपुर में जॉब करने के दौरान जवाहर सर्किल में किराए से रहती थी। एक परिचित के जरिए उसकी मुलाकात गौरव सोनी से हुई। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। अक्टूबर-2023 में मिलने के बहाने आरोपी गौरव ने उसे होटल में बुलाया। होटल के रूम में जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर होटलों में ले जाकर आरोपी गौरव उसके साथ देहशोषण करने लगा। आरोप है कि प्रेग्नेंट होने के बारे में गौरव को बताने पर वह उसे छोड़कर भाग गया। ढूंढते हुए घर जाने पर आरोपी गौरव के पहले से शादीशुदा होने का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

दादा पर पांच साल की पोती से दुष्कर्म का आरोप

मुहाना थाना इलाके में दादा पर पांच साल की पोती से दुष्कर्म करने आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सचिवालय विहार निवासी 25 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पांच साल की बेटी से उसके ससुर रामचरण ने गलत काम किया है। 20 मार्च को भी आरोपी ने उसकी बेटी से गलत काम किया और इससे पहले भी आरोपी द्वारा उसकी बेटी से गलत हरकत करने की बात कहीं गई है।

महिला अनुसंधान इकाई एडिशनल डीसीपी पूनम चंद ने बताया कि महिला ने अपने ससुर पर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बालिका का मेडिकल करवाया गया है, लेकिन मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। अब इस मामले में पीडिता ने 164 के बयान करवाए जाएंगे। इसके बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version