Site icon www.khabredinraat.com

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

Married woman kidnapped and raped for three months

Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के गर्भवती होने पर उसे छोड़ दिया। इस पर पीडिता ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार नादौती निवासी 21 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी शादी 15 मार्च 2021 को हुई थी। उसने अपनी पति को तलाक दे दिया और अपने घरवालों के साथ खानिया बंधा में रहने लगी। इसी दौरान उसकी नरेश सैनी से जान पहचान हुई। जान पहचान दोस्ती में बदल गई। आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया और 20 फरवरी 23 को वह उसे घर से भगा ले गया।

इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार उसका देह शोषण करने लगा। कुछ समय बाद आरोपी शराब व जुएं का भी आदी हो गया। इसके बाद वह शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। अवैध संबंधों से वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे छोड़कर भाग निकला। इस पर पीडित ने थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिलने बुलाकर होटल में युवती से दुष्कर्म

काम के बहाने मिलने बुलाकर एक युवती से होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडित ने इस सम्बंध में विश्वकर्मा थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार रॉयल सिटी कालवाड़ निवासी 30 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि कमल शर्मा ने उसे होटल में किसी काम से मिलने बुलाया। वहां पर आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील विडियो और फोटो बना लिए। अब आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। इससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version