Site icon www.khabredinraat.com

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

rape

rape

जयपुर। पति के दोस्त द्वारा महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के पति की मौत के बाद पहले घर आकर शादी के लिए प्रपोज किया। शादी का झांसा देकर पिछले कई सालों से दुष्कर्म करता रहा। प्लाट खरीद कर साथ रहने की कहकर 7.50 लाख रुपए ऐंठ लिए। खोह नागोरियान थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि खो नागोरियान निवासी 50 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पति की आमेर निवासी रामनारायण बागड़ा से दोस्ती थी। दोस्त होने के कारण रामनारायण का घर पर आना-जाना था। साल-2009 में पति का देहांत हो गया। पति की मौत के बाद भी रामनारायण मिलने घर आता था। रामनारायण ने शादी करने के लिए उसे प्रपोज किया। उसका और बच्चों की देखरेख की कहकर शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया।

घर मिलने आने पर शादी का झांसा देकर देह शोषण किया। लम्बे समय तक देहशोषण के दौरान प्लाट खरीद कर साथ रहने के लिए उसके नाम से प्लाट खरीदने की कहा। प्लाट खरीदने के बहाने 7.50 लाख रुपए ऐंठ लिए। प्लाट खरीद कर साथ रहने के दौरान शादी करने का दबाव बनाने पर टालमटोल करता रहा। प्लाट की रजिस्ट्री भी उसके नाम होने का पता चलने पर तकाजा किया। शादी करने के लिए कहने पर आरोपी ने मना कर दिया।

नशीली चाय पिलाकर पडौसी ने किया महिला से दुष्कर्म

नशीली चाय पिलाकर पड़ोसी युवक द्वारा महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। ब्लैकमेल कर देहशोषण के बाद पति को अश्लील फोटो-वीडियो भेजकर वायरल कर दिए। विधायकपुरी थाने में पीड़िता ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।


पुलिस ने बताया कि चांदपोल निवासी 27 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि पड़ोस में रहने के कारण आरोपी का घर पर आना-जाना था। साल-2021 में मिलने आने पर बाहर से पीने के लिए चाय लेकर आया। चाय में नशीली दवा मिलाकर उसे पिला दी। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके अश्लील फोटो-वीडियो मोबाइल में बना लिए। अश्लील फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर देह शोषण करने लगा। तीन महीने की प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन करवाने के लिए धमकाने लगा। उसकी बात नहीं माने पर अश्लील फोटो-वीडियो को पति को भेजकर वायरल कर दी। विधायकपुरी थाने में पीड़िता ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

भांकरोटा थाना इलाके में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। अब आरोपी उसके विडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस के अनुसार जयसिंहपुरा निवासी 23 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि कैलाश चंद बैरवा ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और विडियो बना लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अब आरोपी उसे ब्लेकमेल कर रहा है। इस पर पीडिता थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नशीला पदार्थ पिलाकर युवती की खींची अश्लील फोटो

कैब से दिल्ली से जयपुर आने के दौरान चालक ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया और बेहोशी की हालत में उसके अश्लील फोटो विडियो बना लिए। आरोपी अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इस सम्बंध में पीड़ित ने करधनी थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार महादेव नगर, निवारू रोड निवासी एक 28 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि 6 फरवरी को वह कैब में सवार होकर दिल्ली से जयपुर आई थी। रास्ते में चालक ने उसे पीने को कोल्ड ड्रिंक दी। इसे पीते ही वह बेहोश हो गई। आरोपी ने बेहोशी की हालत में उसके अश्लील फोटो-विडियो बना लिए। आरोपी ने उसका सामान भी पार कर लिया। घर पहुंचने के बाद जब उसने सामान संभाला तो उसे घटना का पता चला। आरोपी ने उसे फोन कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अब आरोपी उससे रुपयों की डिमांड कर रहा है।

Exit mobile version