Site icon www.khabredinraat.com

रैपिडो बाइक चालक ने युवती से की छेड़छाड़

जयपुर। एक युवती को अकेले में रैपिड़ो बुक करना भारी पड़ गया। शातिर रैपिडो चालक युवती को गलत जगह ले जाने लगा। इस पर पर युवती ने विरोध किया तो रैपिडो चालक ने उसे धमकी दी। इसी दौरान रैपिडों पर बैठी युवती को थोड़ा आगे जाकर कुछ लोग खड़े हुए दिखाई तो युवती ने मदद के लिए शोर मचा दिया।

लोगों को इकट्ठा होते देख रैपिडो चालक युवती को उतार कर फरार हो गया। जिसके बाद युवती ने मामले की जानकारी भांकरोटा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने रैपिडो चालक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय युवती का आरोप है कि गुरुवार को उसने घर जाने के लिए रैपिडो बुक की थी। रैपिडो चालक उसे बाइक पर बैठाकर गलत रास्ते में ले गया। विरोध करने पर आरोपी रैपिडो चालक ने उसे धमकी दी। सुनसान जगह ले जाने लगा। इसी दौरान युवती को एक कंपनी के कुछ लोग खड़े दिखाई दिए।

युवती ने कंपनी के लोगों को देखकर मदद के लिए शोर मचा दिया। इस पर लोगों को आता देख आरोपी रैपिडो चालक युवती को बाइक से उतार कर फरार हो गया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी रैपिडो चालक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

Exit mobile version