Site icon www.khabredinraat.com

राजस्थान में राष्ट्रीय लोकदल का लगातार बढ़ता कुनबा: 1 हजार 551 लोगों ने थामा पार्टी का दामन

Rashtriya Lok Dal's family continues to grow in Rajasthan: 1551 people joined the party

Rashtriya Lok Dal's family continues to grow in Rajasthan: 1551 people joined the party

जयपुर। राजस्थान में राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) का विस्तार तेजी से जारी है। प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना के नेतृत्व में चल रहे सदस्यता अभियान ने एक बार फिर बड़ी सफलता दर्ज की है। जहां एक आयोजित भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह में 1 हजार 551 नए कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा है।

यह समारोह भरतपुर जिले के हलैना कस्बे में स्थानीय कार्यकर्ताओं सुमन राजपूत और धीरू गुर्जर के संयोजन में आयोजित हुआ। मंच पर पार्टी का झंडा लहराते हुए और नारेबाजी के बीच नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना का कार्यकर्ताओं ने 101 मीटर लंबा साफा पहनाकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित हर कार्यकर्ता के चेहरे पर जोश और उत्साह साफ झलक रहा था।

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर अवाना ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसान, युवाओं और गरीबों की आवाज है। हम प्रदेश में जल्द ही एक मजबूत तीसरे मोर्चे के रूप में उभरेंगे। चौधरी चरण सिंह की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हमारा संकल्प है।”

अवाना ने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान न केवल संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक कदम है, बल्कि यह प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत विकल्प पेश करने का प्रयास भी है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पार्टी अपने चुनाव चिन्ह ‘हैंडपंप’ पर पंचायत और निकाय चुनाव लड़ेगी। इसके लिए चुनाव आयोग को पत्र भेजा जा चुका है और जल्द ही औपचारिक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पंचायत और निकाय चुनावों की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर जिले में बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान जारी रहेगा, ताकि पार्टी का जनाधार और व्यापक हो।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष सिंह फौजदार ने की। उन्होंने पार्टी संस्थापक,भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह के किसान हितैषी दृष्टिकोण, त्याग और संघर्षपूर्ण जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी से निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी से जुड़े रहने की अपील की।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह दौसा, महासचिव राजपाल चौधरी व अशोक बंजारा, शीशराम कटेवा ,प्रदेश सचिव योगेश शर्मा,शिवराम चौहान, निबोरीलाल, नरेश जाटव, मुकेश मीणा, निरंजन सरपंच ,भीकम जाटव सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नए कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Exit mobile version