Site icon www.khabredinraat.com

मिलने के बहाने घर आए रिश्तेदार ने किया महिला से दुष्कर्म

Married woman kidnapped and raped for three months

Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में रिश्तेदार युवक के एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी रिश्तेदार मिलने के बहाने घर आया था। आरोपी ने उसे अकेला देखा तो उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब उसने विरोध किया तो चाकू दिखाकर डरा-धमकाया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ मुहाना थाने में मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी मदनलाल कड़वासरा ने बताया कि मुहाना निवासी 37 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके साथ रिश्ते में लगने वाले देवर ने दुष्कर्म किया है। रिश्तेदार होने के कारण आरोपी का घर पर आना-जाना था। अगस्त-2023 में आरोपी मिलने के बहाने आया और उसे घर में अकेला पाकर जबरदस्ती करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया।

इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए और किसी को बताने पर अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी दी। उसके बाद लगातार फोन कर उसको धमकाकर मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। 

Exit mobile version